असम। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने किसानों का लोन माफ करने का फैसला किया। अब इसमें एक और राज्य में किसानों की कर्ममाफी की मांग छेड़ दी है। असम सरकार ने 600 करोड़ की किसान कर्ज माफी का ऐलान किया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इसकी घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि असम सरकार के इस कदम से तकरीबन 8 लाख किसानों को फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी मंत्रिमंडल की बैठक कर राज्य के सभी किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी शपथ लेने के चंद घंटों के भीतर ही राज्य के किसानों की कर्जमाफी का फैसला लिया था।

चुनावी वादे के तहत राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभाओं में सरकार बनने के दस दिन के भीतर कर्जमाफी का ऐलान किया था।(PB)