बीकानेर। अग्रवाल युवा मित्र मंडल बैठक देर रात तक मंडल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन हुई जिसमे विस्तार रूप से अग्रसेन जयंती महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। मंडल के अध्यक्ष ने बताया की अग्रसेन जयंती महोत्सव हर साल की तरह इस वर्ष भी 5 से 10 अक्टुबर को अगल अलग कार्यक्रम के साथ मनाया जायेगा। जसमे मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यक्रम के संयोजक तय किए गए।

मंडल के महामंत्री पुनीत लीला ने बताया की 5 अक्टूबर को शहर में अगल-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया जायेगा जिसके लिया पुनीत गोयल व वरुण बंसल को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया। 6 अक्टूबर को अपना घर आश्रम में प्रभुजन को भोजन करवाया जाएगा। जिसके लिए पंकज अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल को संजोयक नियुक्त किया। 7 अक्टूबर को बाबा श्याम का विशाल जागरण, इंद्रा पार्क भाटिया पट्रोल पम्प के सामने वाली गली में करवाया जायेगा जिसमे आमंत्रित मंडल श्री श्याम प्रेम संकीर्तन मंडल द्वारा व भटिंडा के महशूर गायक कलाकार दीपक गर्ग अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।

8 अक्टूबर को गौसेवा की जाएगी जिसके लिए आशुतोष सिंघल व पियूष सिंघल को कार्यक्रम संयोजक बनया गया। 9 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर महाराजा अग्रसेन प्रतिमा, शिव चौक पर दिप प्रज्वलन किया जायेगा जिसके लिए पुनीत लीला को कार्यक्रम का संयोजक बनया गया। 10 अक्टूबर को पब्लिक पार्क से 3 बजे से प्रारंभ होने वाली अग्रसेन जी शोभा यात्रा में आकर अग्रवाल समाज की एकता का परिचय देंगे।(PB)