बीकानेर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष एड असद रजा भाटी ने बताया कि प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा बीकानेर संभाग पदाधिकारी बैठक स्थानीय होटल वृन्दावन मैं आयोजित की गयी। बैठक मै बीकानेर संभाग के बीकानेर शहर, बीकानेर देहात,चुरू,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले के पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस बैठक मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी,केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मजीद मलिक कंमांडो, मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज़ अली भाटी,भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य,मोर्चा महामंत्री हामिद खाँ मेवाती, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष फारुख राणा,महापौर नारायण चोपड़ा, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका आदि ने विचार रखे।राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने संबोधित करते हुये मोर्चा के पदाधिकारियों को चुनाव के लिये कमर कसने की बात कही तथा आगामी चुनाव मे अल्पसंख्यक समुदाय के वोटों का प्रतिशत भाजपा के पक्ष रहे इसके लिये बूथो को मजबूत करने की बात कही।

मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मजीद मलीक कंमांडो ने संभाग पदाधिकारी से मुखातिब होते हुये राजस्थान मैं पुन: भाजपा की सरकार बने इसके लिये जिलेवार वार्ड एव बुथ स्तर पर ताकत झोंकने की नसीहत दी। केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने संभाग बैठक मे केंद्र सरकार की योजनाओं को अल्पसंख्यक समुदाय के घर घर तक पहुँचाने की बात करते हुये कहाँ कि हमारे प्रधानमंत्री जी द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग को मुख्यधारा मैं लाने के अथक प्रयास किये गये इस क्रम मैं मुस्लिम समुदाय के लोगो को बिना गारन्टी ऋण,हज़ सब्सिडी आदि योजनाएं कारगर साबित हुई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज़ अली भाटी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने की बात कहते हुये राजस्थान मैं पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिये संकल्प लिया जल्द ही प्रत्येक बुथ पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पांच पांच लोगो को सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही।

बैठक मै भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष फारुख चौहान,रमज़ान अब्बासी,अनवर अजेमेरी फिऱोज़ कोहरी,चुरू मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज़ाकिर खान,मोर्चा श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष बाबू भाई, मोर्चा बीकानेर देहात अध्यक्ष फिय़ाज़ खान,बाबर कोहरी,फारुख चौहान,जिय़ाउल हक,सलीम तंवर,आबिद तंवर, उस्मान ख़लीफ़ा, मुस्ताक भाटी,बुनियाद हुसैन, महबूब नूरानी,लियाक़त अली,इंजियार तंवर,साजिद लोदी,मोहम्मद हुसैन डार,शायर तंवर,असलम कुरेशी,चौरू खान,असलम कायमखानी,मोहम्मद तारिक़,मोहम्मद हसन पंवार,बाबर पठान,इम्तियाज दमामी,सत्तार कोहरी,इमरान खान, करीमबक्श भाटी,हाजी नशीरुदीन,रविश अब्बासी,आदि अनेकों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।(PB)