बाड़मेर। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं को ‘साइबर योद्धाÓ के रूप में कार्य करना होगा। बेहतर कार्ययोजना और उसके क्रियान्वयन के साथ प्रदेश में एक बार फिर कमल खिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने बुधवार को बालोतरा के नाकोड़ा मंदिर में विभाग की संभाग स्तरीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि आईटी विभाग के कार्यकर्ता पूर्ण गंभीरता से ‘मिशन-ंउचय180Ó के लिए जुट जाएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के दुष्प्रचार पर नजर रखने तथा इसका सटीक एवं तथ्यपरक जवाब देने के गुर बताए।

उन्होंने कहा कि जिले, मंडल और वार्ड स्तर पर आईटी के नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए तथा देश एवं प्रदेश में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जन-ंउचयजन तक पहुंचाई जाए। जोशी ने कहा कि पिछले वर्षों में सोशल मीडिया वैचारिक आदान-ंउचयप्रदान का सशक्त माध्यम बन गया है। भाजपा ने भी इस ओर विशेष ध्यान दिया है तथा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आईटी विभाग की विशेष योजना बनाई गई है। इसके तहत प्रत्येक संभाग में प्रशिक्षण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-ंउचयअपने क्षेत्र में नए कार्यकर्ताओं को भी इसकी बारीकियां सम-हजयाएं। उन्होंने कहा कि संगठन को आईटी विभाग से अनेक अपेक्षाएं हैं। हमें ‘टीम वर्कÓ के रूप कार्य करते हुए इन पर खरा उतरना है। उन्होंने कहा कि आईटी विभाग का एक-ंउचयएक कार्यकर्ता बेहतर परिणाम दे सकता है।

विभाग के संभाग प्रभारी पंकज व्यास ने कहा कि फेसबुक, ट्विटर और वहाट्सऐप युवाओं के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय है। हमें इसका भरपूर उपयोग करना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जोधपुर संभाग आईटी के दृष्टिकोण से सर्वाधिक प्रभावी साबित होगा। बाड़मेर जिला संयोजक तथा संभाग स्तरीय प्रशिक्षण प्रभारी जितेन्द्र मालू ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-ंउचयजन तक पहुंचाई जाए। सरकार की नीतियों के साथ पार्टी के सिद्धांतों का भी प्रचार-ंउचयप्रसार हो। कार्यशाला विभिन्न सत्रों में आयोजित हुई। जैसलमेर जिला संयोजक गिरिल भाटिया ने नमो ऐप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐप के माध्यम से केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई है। इस दौरान जालोर जिला संयोजक डॉ. अमन मेहता, जोधपुर जिला संयोजक रवि बोहरा, जोधुर देहता संयोजक धन्नाराज सोनी तथा सिरोही जिला संयोजक विनोद रावल सहित संभाग के समस्त जिलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।