14jan-2018-avinash-2

14jan-2018-avinash-1

बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मक्खन जोशी की सत्रहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित जोशी कल्याण भवन में ‘युवा जागृति अभियानÓ की शुरूआत हुई। इस दौरान स्व. मक्खन जोशी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास, गंगा पुनरोद्धार तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने मानते थे कि यदि युवा चरित्रवान, संस्कारवान, योग्य तथा सक्षम हो तो भारत को विकसित देशों में शुमार होने से कोई नहीं रोक सकता। स्वामी विवेकानंद भी चारित्रिक शुद्धता के पक्षधर थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘यंग इंडियाÓ का जो सपना देखा है, उसे साकार करने में भी युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा, इस देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं को अपनी योग्यता और जिम्मेदारी को समझना होगा। मेघवाल ने ‘न्यू इंडियाÓ की परिकल्पना के बारे में बताया तथा कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है भारत गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, साम्प्रदाय, जातिवाद तथा आतंकवाद मुक्त बने। इसकेे लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। मेघवाल ने कहा कि मक्खन जोशी को राजनीति के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान प्राप्त हुआ। युवा को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने संस्था द्वारा प्रारम्भ किए गए ‘युवा जागृति अभियानÓ की सराहना की तथा कहा कि अभियान के तहत युवाओं के लिए कॅरियर फेस्टिवल आयोजित किए जाएं। इसके लिए वे स्तरीय कंपनियों को आमंत्रित करेंगे तथा शहरी क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अभियान के तहत ‘मॉक पार्लियामेंटÓ आयोजित करने का सुझाव दिया तथा जिले के युवाओं को संसद की कार्रवाई दिखाने का विश्वास दिलाया।

WhatsApp Image 2018-01-14 at 12.59.40 PM
बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी ने कहा कि मक्खन जोशी एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ साहित्यानुरागी थे। अनेक साहित्यकारों से उनकी गहरी दोस्ती थी। नगर विकास न्यास के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी। वे सदैव बीकानेर के लोगों के बीच रहे। आज भी बीकानेर को उनकी कमी महसूस होती है। उन्होंने मक्खन जोशी के जीवन के अनेक प्रसंगों के बारे में जानकारी दी।
डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश आचार्य, अब्दुल मजीज खोखर, अरविंद मिढ्ढा ने अपने विचार व्यक्त किए। साहित्यकार हरीश बी. शर्मा ने मक्खन जोशी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
सोसायटी सचिव तथा कार्यक्रम संयोजक अविनाश जोशी ने कहा कि देश की 65 प्रतिशत आबादी युवा है तथा इन्हें सही दिशा मिले, इसके लिए सतत प्रयासों की जरूरत है। इसे ध्यान रखते हुए सोसायटी द्वारा ‘युवा जागृति अभियानÓ प्रारम्भ किया गया है। इसके तहत वर्षभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सोसायटी द्वारा अब तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा कहा कि युवाओं को संसद अवलोकन के दौरान दिल्ली आने-जाने के टिकट खर्च का वहन संस्था द्वारा किया जाएगा। सोसायटी अध्यक्ष शांति प्रसाद बिस्सा ने आभार जताया। इस अवसर पर अतिथियों ने अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में डॉ. मीना आसोपा, जुगल किशोर जोशी तथा पार्षद नरेश जोशी भी बतौर अतिथि मौजूद थे। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

lotus
‘मिलेनियर वोटर्सÓ हुए सम्मानित- कार्यक्रम के दौरान 1 जनवरी 2000 को जन्मे तथा मतदान प्रक्रिया के लिए पहली बार आवेदन करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया। वहीं निर्वाचन विभाग के कार्मिकों, सुपरवाइजर तथा बीएलओ को भी श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में विजय आचार्य, कन्हैयालाल जोशी, गोकुल जोशी, पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह, पार्षद दाऊ सेवग, गिरिराज जोशी, पुरूषोत्तम व्यास, अभय सिंह राजपुरोहित, विनोद धवल, दुलीचंद सेवग, अमरदीप मारू, अरूण जैन, युधिष्ठिर सिंह भाटी, किशन चैधरी, भंवर पुरोहित, मनोज पारख, राजकुमार किराड़ू, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली, संजय आचार्य, बृजराज जोशी, कमल आचार्य, गिरिराज खेरीवाल, दिनेश ओझा, नवनीत पुरोहित, पीएस बोहरा, खुशाल चंद व्यास, महेन्द्र चूरा, सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक मौजूद थे।