अजमेर। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का परीक्षा परिणाम 2018 घोषित कर दिया। 12वीं के परिणामों में बेटियों ने बाजी मारी है। 12वीं विज्ञान में लड्कियों का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा। लड़कों का परिणाम 86.64 प्रतिशत रहा। वहीं कॉमर्स में लड़कियों का कुल परिणाम 94.66 तथा लड़कों का 89.25 प्रतिशत रहा। 12वीं विज्ञान का कुल रिजल्ट 87.78 प्रतिशत रहा। वहीं कॉमर्स का कुल रिजल्ट 91.94 रहा। साइंस में विज्ञान वर्ग में 2 लाख 46 हजार 254 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए थे। वहीं 12वीं वाणिज्य वर्ग में 42 हजार 665 पंजीकृत किए गए थे। रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें।


यह रहा साइंस का परिणाम- कुल रजिस्ट्रेशन – 2,40,152, कुल स्टूडेंट्स अपियर हुए – 2,37,885, कुल परिणाम रहा – 87.78 प्रतिशत, बॉयज का परिणाम रहा – 86.64 प्रतिशत, गर्ल्स का परिणाम रहा -90.49 प्रतिशत।
यह रहा कॉमर्स का परिणाम – कुल रजिस्ट्रेशन – 41,986, कुल स्टूडेंट्स अपियर हुए – 41,557, कुल परिणाम रहा – 91.09 प्रतिशत
बॉयज का परिणाम रहा – 89.25 प्रतिशत- गर्ल्स का परिणाम रहा – 94.66 प्रतिशत
सरकारी स्कूल का यह रहा परिणाम – साइंस में कुल परिणाम रहा 84.35 प्रतिशत। कॉमर्स में कुल परिणाम रहा – 90.39 प्रतिशत
प्राइवेट स्कूल का यह रहा परिणाम- साइंस में कुल परिणाम रहा – 88.91, कॉमर्स में कुल परिणाम रहा – 92.56।
– शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बोर्ड कार्यालय में परिणाम जारी किया। इस मौके पर बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बीएल चौधरी और सचिव मेघना चौधरी समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। बोर्ड का यह परिणाम www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।