16oct-friends collectionओम एक्सप्रेसन्यूज. बीकानेर। ‘नियत गेल बरकत’ उक्त कहावत के साथ नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने सोमवार सुबह खजांची मार्केट में फ्रेंड्स कलेक्शन्स रेडीमेड शॉप का शुभारम्भ किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि सही नीयत से किए गए कार्य में बरकत अवश्य होती है। व्यापार के साथ-साथ व्यवहार भी सही हो तभी व्यवसायिक ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। खजांची मार्केट में 25 नम्बर शॉप फ्रेंड्स कलेक्शन्स के संचालक ओम कड़वासरा ने बताया कि भाजपा नेता विजयमोहन जोशी, प्रधान प्रतिनिधि मनोहरलाल सियाग के सान्निध्य में शोरुम का शुभारम्भ हुआ। संचालक कड़वासरा ने बताया कि शोरुम में जेंट्स व किड्स वियर अच्छी व विभिन्न किस्मों में उपलब्ध है। साथ ही शोरुम पर न्यास अध्यक्ष महावीर रांका व भाजपा नेता विजयमोहन जोशी शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर कुलदीप यादव, मघाराम सियाग, नन्दलाल गहलोत, महावीर सुथार, महेश मूंड, मांगीलाल गोदारा, हेतराम गोदारा, सुनील मेघवाल, गोपाल कड़वासरा, रूघाराम कड़वासरा, हेतराम कड़वासरा, लालचन्द कड़वासरा, गोकूल जाट तथा ओम राजपुरोहित उपस्थित रहे।