बीकानेर। विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने बुधवार को विधानसभा बीकानेर (पश्चिम) के आचार्य चौक, जोशी गली, उस्ता बारी आदि के आस-पास के क्षेत्रो का भ्रमण कर लोगों से रूबरू हुए। विधायक डॉ. जोशी का आचार्यो के चौक में क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया जिसमें नवनीत व्यास, आनन्द व्यास (पुराना शहर मण्डल अध्यक्ष), झंवरलाल आचार्य, दीनदयाल आचार्य, भवानीशंकर आचार्य (अच्चा महाराज), लालचंद जोशी (सेवानिवृत अति. पुलिस अधीक्षक), दाऊलाल हर्ष (जिला महामंत्री), शिवा आचार्य आदि स्वागत करने में शामिल थे।

इसी क्रम में आचार्यो की घाटी के नीचे, जोशी गली में पहुंचने पर अमरचंद जोशी, भैरूदान भादाणी के नेतृत्व में स्वागत किया गया, स्वागत के दौरान सुखदेव जोशी, श्रीकिशन अग्रवाल, नवरतन जोशी, सूरजरतन, प्रकाश अग्रवाल, अशोक भादाणी, ब्रजरतन ओझा, शिव पुष्करणा आदि शामिल हुए। डॉ. जोशी भ्रमण के दौरान उस्ता बारी चाण्डक भवन के पास पहुंचने पर अशोक आचार्य (देहाती दूध भण्डार), दशरथ शर्मा, अशोक आचार्य (उपमहापौर) जयनारायण मारू, गोपालदास व्यास, मोहनलाल शर्मा, चतुर्भुज सुंथार, गणेश आचार्य, विनोद बन, आशीष पुरी, गज्जाणी परिवार आदि ने भव्य स्वागत किया।

विभिन्न क्षेत्रो में पहुंचने पर वहां के क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. जोशी से विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यो के लिए आभार जताया। लोगो ने विधायक को क्षेत्रवासियों ने कुछ और विकास कार्य करवाने की मांग रखी, जिस पर डॉ. जोशी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही क्षेत्र में अवगत कराए गए विकास कार्य करवाए जाएंगे।