बीकानेर, पुष्करणा वेलफेयर बोर्ड द्वारा समाज की शैक्षिक व खेल प्रतिभाओं का सम्मान तथा मोटिवेशनल सेमिनार आज किराडू बगीची मे सम्मानित किया जायेगा सायं साढ़े छ बजे किया जायेगा।
बोर्ड सचिव शिवशंकर व्यास ने बताया पुष्करणा समाज की 200 से अधिक शैक्षिक व खेल प्रतिभाओं को तेजस्वी सम्मानित किया जायेगा। समारोह के अध्यक्ष कृषि शिक्षाशास्त्री डॉ सुरेन्द्र पुरोहित, मुख्य अतिथि लोककलाविद् डॉ श्रीलाल मोहता तथा विशिष्ट अतिथि श्रीराम व्यास व डॉ अनीला पुरोहित होंगी।

संस्था के उपाध्यक्ष महेश पुरोहित ने बताया कि समारोह मे उज्जैन आमंत्रित प्रसिद्ध मोटिवेशनल गुरु अरूण ऋषि मुख्य वक्ता होंगें जो पन्द्रह सैकेण्ड की ताली, स्वास्थ्य की निशानी के अन्तर्गत कॅरियर,शिक्षा तथा सामाजिक ताने-बाने पर अपना उद्बोधन पेश करेंगें तथा आये सभी श्रोताओं को उ्द्बोधन की सीडी जोधपुर के सुरेश राठी की ओर से नि:शुल्क दी जायेगी।
कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा पूर्व साल तथा पुन: फरवरी माह मे आयोजित 10वीं की बोर्ड परीक्षा टेस्ट सीरिज के विजेताओं को भी 5000/-, 2100/- तथा 1100/- रूपये की नकद छात्रवृति दी जायेगी तथा वर्तमान मे बोर्ड द्वारा चल रही अंग्रेजी स्पोकन क्लासेस के प्रशिक्षुओं को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजक मंडल मे डॉ विजय शंकर बोहरा, गोविन्द जोशी, सुरेशनारायण पुरोहित है। कार्यक्रम क्रियान्विति में बोर्ड के कोषाध्यक्ष कृष्णकांत व्यास, पूर्व सचिव डॉ राजकुमार कल्ला, डॉ श्री भुवनेश एन पुरोहित, उमेश थानवी, कृष्णबलदेव जोशी, डॉ सुधांशु व्यास, गिरिराज पुरोहित, सुरेश पुरोहित है।