गोटन. ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान गोटन क्षेत्र की निजी शिक्षण संस्थानों ने नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष भगवान फड़ौदा टालनपुर, उपाध्यक्ष जीवराज सिंह भींचर, सचिव घनश्याम जांगिड़, संगठन मंत्री मुकेश सिंह सोलंकी एवं संरक्षक राम कुमार जलांद्रा और रामस्वरूप कस्वा का मनोनयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बाल वाहिनी एवं विद्यालय समय के दौरान होने वाली परेशानियों से सतर्क एवं सचेत रहने का ध्यान रखने की बात कही। जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष भगवान फङौदा टालनपुर ने बच्चों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए बाल वाहिनी के दरवाजे पर एक परिचालक सुनिश्चित करने की बात कही। उपाध्यक्ष जीवराज सिंह भींचर ने बाल वाहिनी संबंधी सभी नियमों की पालना का भरोसा दिलाया।

पुर्व अध्यक्ष शिवदान राम बापेङिया ने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा की सरकार निजी विद्यालयों के साथ भेदभाव कर रही है और निशुल्क शिक्षा अधिकार अधिनियम की पुनर्भरण की राशि अटका कर निजी विद्यालयों पर कुठाराघात कर रही है। अगर समय रहते उचित निराकरण नहीं किया तो, निजी विद्यालयों को आंदोलन के रास्ते पर चलकर अपना हक हासिल करना होगा।