बीकानेर विजय दशमी को प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरा। शहर के अंदरूनी क्षेत्र स्थित व्यास पार्क से शुरू हुआ यह पथ संचलन शहर में होता हुआ वापस व्यास पार्क पहुंच कर सम्पन्न हुआ। रास्ते भर लोगों ने कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लक्ष्मीनाथ नगर की स्थापना दिवस और विजयदशमी उत्सव पर आज नगर कार्यवाह विनोद कुमार के नेतृत्व में व्यास पार्क से शुरू हुआ यह पथ संचलन साले की होली, बारहगुवाड़ चौक, मोहता चौक, बड़ा बाजार सहित शहर के कई क्षेत्रो से होता हुआ वापस व्यास पार्क पहुंच कर सम्पन्न हुआ।

इस पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पूरे गणवेश में बैंड की मधुर स्वर लहरियों पर कदम ताल करते रहे। संचलन के अवसर पर जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। टीम महावीर रांका के नेतृत्व में रांगड़ी चौक में पथ संचलन का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। बेटी बचाओ टीम ने डागा चौक मे इस पथ संचलन का स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में बेटी बचाओ की पूरी टीम ने वंदे मातरम के उद्घोष के साथ पुष्प वर्षा की। पथ संचलन का स्वागत डा. मीना आसोपा और राजकुमार पारीक के नेतृत्व मे किया गया। इस स्वागत टीम में विजय कोचर, विजयलक्ष्मी, आनन्द व्यास, रघुनाथसिंह शेखावत, मुकेश ओझा, प्रभुदयाल चैधरी, जेठमल नाहटा, सुशील यादव, गिरधारी जाजड़ा, रामजीवन व्यास, कार्तिक पारीक, भेरू औझा आदि टीम सदस्यो ने स्वागत किया।(PB)