12dec-congress

बीकानेर। राजस्थान सरकार और उसकी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 4 साल बदहाल राजस्थान के रूप में मनाते हुए बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे धरना देकर जहा सरकार को जनविरोधी नीतियों पर जमकर आड़े हाथों लिया वही अंत में घोषणा पत्र की अधूरी रही योजनाओं और वादों के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। एक दिवसीय सांकेतिक धरने की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई जो कि दोपहर 3 बजे से अधिक चलता रहा इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों और आमजन ने राज्य सरकार की विफलताओं को बताते हुए सरकार से हक़ के लिए दो-दो हाथ करने को तैयार रहने का आह्वन किया। धरने को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आज राजास्थान अपने बढ़ते क्रम से 20 साल पीछे चला गया है।

Bharat Abhushan

राज्य की जनविरोधी वसुंधरा सरकार आम जन को सिर्फ और सिर्फ झूठ परोसने या लोगों के धर्म के मामलों में दखल देती नजर आयी। गहलोत ने कहा कि वसुंधरा राजे ने चुनावों से पहले सरकार आने पर प्रतिवर्ष 3 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया। आज 4 वर्ष पूर्ण होने पर 12 लाख लोगों को कम से कम रोजगार मिलना चाहिए था वहीं प्रदेश के सारे युवा महिला पुरुष नई नौकरियों की आस में दर-दर की ठोकरे खाने को मजबूर है 12 लाख लोगों को रोजगार देने तो दूर उल्टे 4 लाख से अधिक लोगों का रोजगार छीनने का कार्य जरूर किया है। धरने को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जनार्दन कल्ला ने कहा राजस्थान के पिछले 4 साल के शासन में सिर्फ लोगों को परेशान करने का कार्य हुआ है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार ने कहा कि आज के इस धरने पर पहुंचे सभी लोगों का यह परम कर्तव्य ही कि भाजपा शासन की खामियां और कांग्रेस के जनकल्याणकारी योजनाओं का अपने आस पास के क्षेत्रों में खूब प्रचार कर के इस दंभी सरकार को राजस्थान से बेदखल करने का कार्य करे। पीसीसी सदस्य साजिद सुलेमानी ने कहा किबीजेपी आज तक लोगो के बीच आपसी सौहार्द को बिगाड़ती रही है जातियों के आधार पर इस अखंड भारत के आपसी सौहार्द के वातावरण को खत्म करना चाहती है लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता बड़ी मजबूती से इन अवसर वादी ताक़तों को जवाब देगा।
पीसीसी सदस्य मकसूद अहमद, वल्लभ कोचर, श्रीलाल व्यास, मुकेश राजस्थानी, गजेंद्र सिंह सांखला, अयूब अली सोढा, नंदलाल जावा, ललित तेजस्वी, अनिल कल्ला, विक्की चढ़ा, सुभाष स्वामी, जावेद खान, मोहम्मद इब्राहिम, सरीफ समेजा, पाबूराम नायक, राजेश दाधीच, राहुल जादुसांगत, मनोज चौधरी, सोहन राव, अब्दुल रहमान लोदरा, मनोज किराडू, एजाज पठान, राज भटनागर, टीकूराम मेघवंशी, हाजी खान, किशनलाल इनखिया, अम्बाराम इनखिया, शब्बीर अहमद, बिशनाराम सियाग, आज़म अली, हसन अली, सुनीता गौड़, अमजद अब्बासी, चित्रेश गहलोत, जयदीप सिंह, रामनिवास कूकना, हबीबा चौधरी, सपना तिवाड़ी, राधा भार्गव, मुमताज़ शेख, सरोज सहगरा, मंजू गोस्वामी, अफसाना, कर्नल शिसुपाल सिंह पार्षद, मनोज नायक, आनद सिंह सोढा, रमजान अली कच्छावा, शिवरी चौधरी, सुनील व्यास, गजानंद शर्मा, तोलाराम सियाग, गौरीशंकर व्यास, रामचंदर साध, एनुल अहमद, डॉ पीके सरीन, सुमित कोचर, जयकिशन गहलोत, अता हुसैन कादरी, प्रेमलता राठौड़, सुमित जोशी, किशन लाल पवार, इकबाल मलवान, अकबर अली, जाकिर पठान, डॉ मिर्जा हैदर बेग, आनंद राठोड़, मेक्स नायक, मोहम्मद हुसैन खिलजी, अजय भटनागर, अमरजीत कौर, मुनीर अहमद तथा नितिन वत्सस ने संबोधित करते हुए राज्य की वसुंधरा सरकार की गलत नीतियों की आलोचना की और इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को जागृत करने की बात कही।