बीकानेर। वेट सक्सेस संस्था द्वारा रविन्द्र रंगमंच में मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार के माध्यम से पशुधन सहायक विधार्थियों को और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए गुर बताए गए। मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. श्रीमाली ने बताया की एक समय में एकाग्र होकर एक ही लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना चाहिए ऐसा उन्होंने उसैन बोल्ट व फ्लेमिंग की जीवनी से सीखाया। भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री विनोद जी धारणिया ने पशुपालन के इतिहास व इसके महत्व के बारे में बताया।

इसके बाद बिहारी लाल जी बिश्नोई ने विधार्थियों को भारतीय संस्कृति व पशुसेवा के बारे में बताया तथा कहा पशुसेवा ही मनुष्य का सबसे बड़ा मानव धर्म है। वेटेरीनरी महाविधालय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ. बी के बेनिवाल ने राजस्थान में पशुपाल की स्थिति पर प्रकाश डाला तथा पशुपालन की नई नई योजनाओं के बारे में बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री, जल संसाधन, नदी विकास, गंगा कायाकल्प एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल ने विधार्थियों को सफलता प्राप्त करने के गुर बताये व स्वरोजगार के बारे में बताया और कहा की असफलता के पीछे सफलता छीपी रहती है।

महापौर श्री नारायण जी चैपड़ा ने विधार्थियों को ज्ञानवर्धक व मनोरंजन कहानियों से विधार्थियों का हौसला बढ़ाया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भा.ज.पा. श्री नंद किशोर जी सोलंकी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पशुओं की समाज में तथा भारत की अर्थव्यवस्था में महत्व बताया।
अन्त में वेट सक्सेस संस्था के निदेशक डॉ. अनिल हर्ष ने संस्था की और से सभी महमानो तथा आगुन्तक छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।