14jan-2018-RANKA-heritage-3

3(2)

14jan-2018-RANKA-heritage-2

बीकानेर। शहरी क्षेत्र की तंग गलियों में सैकडों देशी-विदेशी पावणो का शहरवासियों ने पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया, तो यहां की अनूठी स्वागत परम्परा, साम्प्रदायकि सौहार्द और बहुरंगी संस्कृति देखकर विदेशी भी अभिभूत हो गए और उनके मुंह से अनायास ही निकल पड़ा, ‘वाओ! इट्स गे्रटÓ। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला रविवार को ऐतिहासिक रामपुरिया हवेलियों से शुरू ‘हैरिटेज वॉकÓ के दौरान। प्रात: 8 बजे से ही रामपुरिया हवेलियों के आसपास देशी-विदेशी पर्यटक एकत्रित होने लगे। हवेलियों की सूक्ष्म नक्काशी देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए और अपने कैमरों में इन दृश्यों को कैद करने की हौड़ सी देखने को मिली। मशक वादक और बैगपाइपर बैंड के कलाकारों ने जब स्वरलहरियां बिखेरनी शुरू की तो देशी-विदेशी पर्यटकों ने जमकर ठुमके लगाए। केन्द्रीय जल संसाधन एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जिला कलक्टर अनिल गुप्ता, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एसबीआई के उपमहाप्रबंधक विनीत कुमार सहित अन्य अतिथियों ने जैसे ही ‘हैरिटेज वॉकÓ को रवाना किया, तो नगाड़ों और चंग की थाप पर थिरकते लोगों का कारवां आगे बढ़ा। पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर विकास न्यास और लोकायन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान् में आयोजित ‘हैरिटेज वॉकÓ ने हीरालाल सौभागमल रामपुरिया की हवेली के अवलोकन के साथ अपनी यात्रा की शुरूआत की। मिनिएचर आर्टिस्ट लक्ष्मीनारायण स्वामी के चित्रों को आमजन ने सराहा।
अंगुली पर बांधी राजस्थानी पगड़ी- रामपुरिया हवेलियों के पास साफा विशेषज्ञ कृष्ण चंद्र पुरोहित ने नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी एवं विदेशी पर्यटक की अंगुली पर राजस्थानी पगड़ी बांधकर वाहवाही लूटी। पुरोहित द्वारा विभिन्न क्षेत्रों, समाजों, धर्मों तथा कार्यक्रम विशेष की पगडिय़ा तथा साफे प्रदर्शित किए गए। चंद्रप्रकाश मथेरी द्वारा मथेरण कला, राम कुमार द्वारा मनोवत कला का प्रदर्शन किया गया। लोक कलाकार अनिल बोड़ा ने चंदों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया।
पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत- जैसे-जैसे हैरिटेज वॉक आगे बढ़ी, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सोनी-सिंगियों के मोहल्ले में पं. राजकुमार सेवग, गिरधर सेवग, बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल, मोहता चौक व्यापार मंडल तथा बीकाजी ग्रुप द्वारा घनश्याम लखाणी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पुष्प बरसाए गए। अनेक स्थानों पर देशी-विदेशी पर्यटकों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। ऊंटों का काफिला देखकर शहरवासियों की उत्सुकता देखते बन रही थी, तो महिलाओं ने भी घरों की छतों से हैरिटेज वॉक को निहारा।
रबड़ी, दूध-जलेबी, कचैरी और भुजिया का लिया स्वाद- हैरिटेज वॉक के दौरान पर्यटकों ने यहां के स्वाद की परम्परा का लुत्फ उठाया। मोहता चैक में बीकानेर की प्रसिद्ध रबड़ी का स्वाद चखा। वहीं सब्जी बाजार में कड़ाई का मलाईदार दूध और जलेबी, कचैरी और भुजिया खाकर यहां के स्वाद की सराहना की। नाइयों की गली में दुकान में रखे अचार, पापड़ और बड़ी को निहारा। देशी-विदेशी पर्यटकों ने यहां की पाककला की मुक्तकंठ से प्रशंसा की, तो एक दर्जन से अधिक स्थानों पर गुलकंद के पान का लुत्फ भी उठाया।
बीकाजी की टेकरी में हुआ समापन- ऐतिहासिक हैरिटेज वॉक, शहर के विविध क्षेत्रों से गुजरती हुई बीकानेर के संस्थापक राव बीकाजी की टेकरी के पास पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। लगभग दो घंटे पैदल चलने के बावजूद पर्यटकों का उत्साह यहां तक बरकरार रहा। पर्यटकों ने यहां भी फोटोग्राफी का जमकर लुत्फ उठाया। लोकायन के गोपाल सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

13jan2018
मंत्री ने की पैदल वॉक, शहर के रंग में रंग गए जिला कलक्टर- हैरिटेज वॉक के दौरान जहां केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने पैदक चलकर ‘हैरिटेज वॉकÓ का लुत्फ उठाया वहीं जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने यहां हवेलियों, स्थापत्य कला, जीवंत संस्कृति तथा परम्पराओं के बारे में उत्सुकता से जाना। वहीं उन्होंने रबड़ी, कचैरी और दूध-जलेबी का स्वाद भी चखा। वॉक के दौरान छोटे-छोटे बच्चे भी पारम्परिक राजस्थानी वेशभूषा में नजर आए तथा नगाड़ों की थाप पर अनेक स्थानों पर आमजन ने भी ठुमके लगाए। हैरिटेज वॉक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र देवड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार, अविनाश जोशी, विजय आचार्य, युधिष्ठिर सिंह भाटी, भंवर पुरोहित, बीकानेर सिटी ब्लॉग के मधुर व्यास, गिरिराज पुरोहित, पूर्व पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, सहित बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक, रौबीले, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि और आमजन ने भागीदारी निभाई।