बीकानेर। रोटरी क्लब मरुधरा के सेवा प्रकल्पों से प्रेरित होकर व्यवसायी अर्पित अग्रवाल द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में एक वाटर कूलर उपहार स्वरूप दिया गया। रोटरी क्लब बीकानेर मरुधरा के सचिव एडवोकेट पुनीत हर्ष ने जानकारी देते हुये बताया कि अर्पित अग्रवाल स्वयं रोटरी क्लब मरुधरा संस्था के सदस्य हैं और उन्होंने अपने स्वर्गवासी माताजी श्रीमती कंचन अग्रवाल व पिताजी कौशल किशोर अग्रवाल ‘मामाजी’ की स्मृति में यह वाटर कूलर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिये भेंट किया है।

उक्त वाटर कूलर का उद्धघाटन अर्पित अग्रवाल की पुत्री व स्व. कंचन-कौशल अग्रवाल की पौत्री मानवी अग्रवाल द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रूपिन कल्याणी, गोविंद कल्याणी, पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सुरेश पारीक, राहुल माहेश्वरी, अनीश अहमद, राजन गाड़ोदिया के साथ कॉलेज प्रशासन में मनोज कुड़ी, डॉ. प्रवीण पुरोहित, डॉ. संजीव जैन, बिरजू तिवाड़ी आदि गणमान्य लोग एवम विद्यार्थी मौजूद थे। कॉलेज प्राचार्य ने उक्त वाटर कूलर को निजी तौर पर एक आवश्यकता बताई और इसे पूरा करने पर अर्पित अग्रवाल उनके परिवारजनों के साथ साथ रोटरी क्लब मरुधरा को भी धन्यवाद दिया।